प्रवीण की आय हुई आधी-पत्नी हैं अमीर, राजे पर पांच लाख नगद

उनकी पत्नी ने पति प्रवीण पाठक को 12 लाख 50 हजार रुपए दिए हैं।

Update: 2023-10-27 02:15 GMT

ग्वालियर। विधानसभा चुनाव लड़ रहे ग्वालियर दक्षिण के विधायक प्रवीण पाठक की पांच वर्ष में आय आधी रह गई है। वहीं उनकी पत्नी के पास उनसे अधिक नगदी हाथ में है। डबरा से चुनाव लड़ रहे सुरेश राजे के पास पांच लाख रुपए नगद हैं। उन्होंने इसी वर्ष की आयकर विवरणी में अपनी सालाना आय 4.5 लाख बताई है।

गुरुवार को कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक ने पर्चा भरने के साथ ही शपथ पत्र में अपनी सालाना आय 3 लाख 84 हजार 630 रुपए बताई है जबकि वर्ष 2018-19 में यही आय 8 लाख 64 हजार 350 थी। इस लिहाज से पांच वर्ष में उनकी आय 4 लाख 79 हजार 720 रुपए घट गई है। जबकि उनके हाथ में नगद 13 लाख 69 हजार 784 रुपए हैं। इसकी अपेक्षा उनकी पत्नी के हाथ में उनसे ज्यादा 41 लाख 45 हजार 891 रुपए हैं। बैंक खातों की बात की जाए तो उनके गश्त का ताजिया स्थित कोटक महिन्द्रा बैंक के बचत खाते में 64 करोड़ 4 लाख 89 हजार रुपए हैं। जबकि यूनियन बैंक थाटीपुर में 12 लाख 25 हजार रुपए हैं।

उनकी पत्नी के बैंक खाते में 12 लाख 25 हजार 542 रुपए हैं। श्री पाठक के पास 04 चार पहिया वाहन हैं। उनकी पत्नी के पास भी एक स्कॉरपियो है। उनके पास 100 ग्राम सोना व पत्नी के पास 500 ग्राम है। उनके पास परिकल्प टॉवर ओल्ड हाईकोर्ट पर एक फ्लेट वहीं पत्नी के पास ग्राम कैथा में कृषि भूमि है। श्री पाठक एचडीएफसी बैंक से 3 लाख 70 हजार का गृह ऋण भी ले रखा है। उनके द्वारा मैसर्स विसवान होटल 20 लाख देवेन्द्र कुमार शर्मा 5 लाख मैसर्स सम्यक इनवेस्टमेंट किया है। जबकि उनकी पत्नी ने पति प्रवीण पाठक को 12 लाख 50 हजार रुपए दिए हैं।



 



विधायक सुरेश राजे पर हैं तीन वाहन:-

सुरेश राजे द्वारा दिए गए हलफनामें में उनके पास 5 लाख व पत्नी के पास तीन लाख रुपए नगद हैं। उनके पास तीन चार पहिया वाहन दो स्कॉरपियो व एक वेंजा कार है। उनके पास साढ़ 11 लाख रुपए मूल्य का 200 ग्राम सोना व पत्नी के पास साढ़े 17 लाख का 300 ग्राम सोना है। पति-पत्नी के पास कृषि भूमि भी हैं। श्री राजे पर न्यायालय में 2 मामले व थाने में भी 2 मामले विचाराधीन है।

Tags:    

Similar News