SwadeshSwadesh

ग्वालियर में लॉकडाउन के दौरान 18360 लोगों ने किया उल्लंघन, लगा जुर्माना

पुलिस ने वसूला 42 लाख 9 हजार 402 रुपए का जुर्माना

Update: 2020-06-04 14:59 GMT

ग्वालियर। कोरोन माहमारी की रोकथाम के लिए देश भर में लॉकडाउन की घोषणा की गई थी।  इस दौरान भी शहर में कई लोग कानून का उल्लंघन करने से बाज नहीं आये।  जिसके खिलाफ ग्वालियर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 18360 वाहन चालकों से 42 लाख 9 हजार 402 रुपए का जुर्माना वसूला।  

 कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया की कोरोना महामारी के कारण देश भर में लॉकडाउन था।  शहर में भी लॉकडाउन का पालन कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने शहर भर में सघन अभियान चलाया और इस दौरान जो भी वाहन चालक कानून का उल्लंघन करते हुए पाया गया उसके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की गई। जिसमें मोटर व्हीकल एक्ट के तहत र पुलिस द्वारा 8 हजार 668 वाहन चालकों के खिलाफ 26 लाख 9 हजार रुपए के जुर्माने की कार्रवाई की गई। वहीं लॉकडाउन के दौरान कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ रेड क्रॉस मद के तहत 9692 वाहन चालकों के खिलाफ 16 लाख 402 रुपए के जुर्माने की कार्रवाई की गई।

कलेक्टर सिंह ने शहर वासियों से अपील करते हुए कहा शासन द्वारा लागू लॉकडाउन तथा अन्य दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करें। शासन द्वारा निर्धारित समयानुसार एवं तय की गई दुकानें ही खोलें। साथ ही बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन करें। उन्होंने कहा की आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें।  



Tags:    

Similar News