SwadeshSwadesh

पंडित सतीश व्यास को राष्ट्रीय तानसेन अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया जायेगा

Update: 2020-12-25 07:18 GMT

ग्वालियर। शहर में 26 दिसम्बर से शुरू होने वाले तानसेन समारोह में राष्ट्रीय तानसेन अलंकरण 2020 मुम्बई के पंडित सतीश व्यास को दिया जाएगा।सम्मान स्वरूप पण्डित सतीश व्यास को दो लाख रुपये की सम्मान निधि ,शॉल,श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट किया जाएगा। समारोह में तानसेन अलंकरण के अलावा राजा मानसिंह सम्मान भी दिया जाएगा। 2020 का यह सम्मान भोपाल के तबला वादक पंडित सुरेश तांतेड़ को दिया जाएगा।ये दोनों सम्मान ग्वालियर स्थित मोहम्मद गौस मकबरा परिसर में कल यानी 26 दिसंबर को अखिल भारतीय तानसेन समारोह में दिया जाएगा।

Tags:    

Similar News