SwadeshSwadesh

ग्वालियर: शहर में आज एक बार फिर कोई नया कोरोना मरीज नहीं मिला

72 लोग अब तक ठीक होकर अस्पताल से घर पहुँचे

Update: 2020-05-29 13:38 GMT

ग्वालियर। शहर में आज एक बार फिर कोरोना संक्रमण का कोई मरीज नहीं मिला है। जिले में अब तक 11 हजार 524 नमूनों की जाँच कराई गई है। जिसमें से अब तक 120 लोगों में संक्रमण मिला है। शहर में अब तक 72 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। 

कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया की आज 96 सैंपलों की जाँच रिपोर्ट आई है। जिसमें एक मरीज की दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।जिसके अलावा सभी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके साथ ही स्वस्थ हो चुके 5 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया।  वर्तमान में शहर में 46 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।  शहर में अब तक 46 स्थानों को कन्टनमेंट घोषित किया जा चूका है।  कलेक्टर सिंह ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा है की कोरोना संक्रमण से  अपना बचाव करने के लिए सभी प्रकार की सावधानी बरतें। आवशयक होने पर ही घर से बाहर जाये एवं घर से निकलते समय मास्क अवश्य लगाएं। 

Tags:    

Similar News