SwadeshSwadesh

दो लोगों ने फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त

Update: 2019-03-31 05:02 GMT

ग्वालियर/न.सं.। झांसी रोड थाना क्षेत्र में अधेड़ ने दिन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अधेड़ का शव घर के आंगन में पेड़ से लटका हुआ मिला। अचानक आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं लग सका है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

कोठी गांव के रहने वाले रूपा उर्फ रूपसिंह पुत्र रामसिंह वैश्य 45 वर्ष शनिवार को पत्नी और बेटे के साथ बकरी चराने के लिए गया था। बताया गया है कि रूपसिंह ने पत्नी से कहा था कि उसे बुखार आ गया। पत्नी से उसे घर जाने के लिए कह दिया। घर पर रूपसिंह अकेला था, दोपहर के समय मौका मिलते ही उसने आंगन में लगे नीम के पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। शाम के समय जब बेटा घर लौटा तो उसका शव पेड़ से लटका देख हैरान रह गया। अचानक रूपसिंह ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या क्यों की फिलहाल कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना स्थल का निरीक्षण पहुंचे उपनिरीक्षक रामअवतार ने बताया कि मृतक पॉलीथिन बीनता था उसने फांसी क्यों लगाई फिलहाल पता नहीं लग सका है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

झोपड़ी में मजदूर फांसी पर झूला

मोहना थाना क्षेत्र स्थित इन्द्रा कॉलोनी बड़ा गांव में रहने वाला मंगल पुत्र कमलू आदिवासी 22 वर्ष झोपड़ी में अकेला रहता था। शुक्रवार की दरिम्यानी रात मंगल ने झोपड़ी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह मंगल का शव फांसी पर लटका मिला। फांसी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि मंगल सूरत में मजदूरी करता था और होली पर अपने घर आया था। उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था और वह अकेला ही था। अचानक मंगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या क्यों की पुलिस मर्ग कायम कर जांच-पड़ताल कर रही है।

Similar News