SwadeshSwadesh

युवक की हत्या के आरोपी पकड़े

Update: 2019-03-27 18:18 GMT

स्मैक विवाद में पत्थर से कुचलकर की थी हत्या

ग्वालियर/न.सं.। इन्दरगंज थाना क्षेत्र में हुई युवक की हत्या का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने महिला सहित दो आरोपी पकड़ लिए हैं। स्मैक विवाद के चलते हत्या की गई थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि 24 मार्च को दिलीप शाक्य की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दिलीप की हत्या के आरोपी ब्रजेश बाल्मीकि और गीता को पकड़ लिया है। ब्रजेश की पत्नी गीता मृतक दिलीप के साथ भी कई दिनों से रह रही थी, जबकि ब्रजेश का भी उसके पास आना जाना था। घटना वाले दिन तीनों लोग देर रात टेनिस कोर्ट के पीछे बैठकर नशा कर रहे थे। स्मैक खत्म हो जाने पर दिलीप का महिला से विवाद हो गया था। बात इतती बढ़ी कि गीता और दिलीप झगड़ा करने लगे। ब्रजेश ने मौका मिलते ही नशे में धुत दिलीप पर पत्थर पटककर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद मृतक के सीने पर गुदा हुआ पत्नी का नाम ब्लेड से मिटा दिया था। बताया गया है कि पकड़ी गई महिला का चरित्र अच्छा नहीं है और वह अपने पति ब्रजेश को छोड़कर दिलीप के साथ घूमती-फिरती थी। 

Similar News