ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं रोकने आरपीएफ मुस्तैद

Update: 2019-03-23 18:51 GMT

ग्वालियर से बानमौर तक गश्त कर रहे आरपीएफ के जवान

ग्वालियर/न.सं.। बीते दिनों गतिमान एक्सप्रेस पर हुए पथराव के बाद आरपीएफ ने पत्थरबाजों को पकडऩे के लिए अब एक नया जाल बिछाना शुरू कर दिया है। आरपीएफ के जवान अब सादा वर्दी में रेलवे ट्रैक के किनारे आसाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे। आरपीएफ ने दतिया से मुरैना के बीच कुछ पांइट चिन्हित कर जवानों की तैनती का निर्णय लिया है। साथ ही आरपीएफ के जवान छोटे-छोटे गांव में जाकर लोगों को समझाइश भी देंगे। वहीं गांव वालों का कहना है कि कुछ शरारती तत्वों की वजह से पूरा गांव बदनाम हो रहा है। आरपीएफ निरीक्षक आनंद स्वरूप पांडे ने अपने जवानों को ग्वालियर से बानमौर तक गश्त करने के निर्देश दिए हैं।

पातालकोट आज से 29 तक रहेगी रद्द

ग्वालियर/न.सं.। पातालकोट एक्सप्रेस 24 से 29 मार्च तक निरस्त रहेगी। रेल प्रशासन ने मरम्मत कार्य के कारण छिंदवाड़ा-दिल्ली सराय रोहिला-छिंदवाड़ा पातालकोट एक्सप्रेस को 24 मार्च से 29 मार्च तक दोनों दिशाओं में निरस्त किया गया है। 14623 पातालकोट एक्सप्रेस 25 से 29 मार्च तक और 14624 पातालकोट एक्सप्रेस 24 से 28 तक निरस्त रहेगी। पुरी-हरिद्वार-पुरी उत्कल एक्सप्रेस को 29 मार्च तक दोनों दिशाओं में निरस्त किया गया है। 18477 पुरी-हरिद्वार उत्कल एक्सप्रेस 22 मार्च से 26 मार्च तक तथा 18478 हरिद्वार-पुरी उत्कल एक्सप्रेस 25 मार्च से से 29 मार्च तक निरस्त रहेगी। 

Similar News