गर्मियों के मौसम में कद्दू को लोग काफी पसंद करते हैं। क्योंकि इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो कि हमारी सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। बता दें कि कद्दू में मुख्य रूप से बीटा केरोटीन और विटामिन एक पाया जाता है जो कि हमारे शरीर में होने वाली कई बीमारियों को रोकता है।
पेट की परेशानी
कद्दू का सेवन करने से पाचन तंत्र में फायदा हो जाता है। क्योंकि कद्दू में प्रचुर मात्रा में डाइटरी फाइबर पाया जाता है। जो कि हमारे पेट से संबंधित बीमारियों के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से पेट में होने वाली कब्ज, गैस आदि बीमारियों से निजात मिल जाती है। इसके अलावा यह हमारे दिल के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसका लगातार सेवन से आप दिल की बीमारी से निजात पा सकते है। इसके अलावा यह दिल को स्वस्थ रखता है।
आंखों के लिए फायदेमंद
इनके अलावा यह हमारी आंखों के लिए भी लाभकारी होता है। क्योंकि इसमें विटामिन ए मुख्य रुप से पाया जाता है। जो कि इसके लगातार सेवन से आखों की रोशनी बढ़ती है। ये हमारी आंखों की रेटिना के लिए काफी फायदेमंद होता है। तो वहीं यह हमारे जोडो के दर्द के लिए भी लाभकारी होता है। यह गठिया से पीडि़त व्यक्तियों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। अगर आप प्रतिदिन कद्दू का सेवन करोगे तो आपको गठिया की परेशानी से निजात मिलेगी।