पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, शराब के नशे का आदी था पति

Update: 2019-03-23 13:59 GMT

ग्वालियर/न.सं.। शराब के नशे में धुत्त पति ने पत्नी के ऊपर लकड़ी छीलने वाले धारदार हथियार से हमला कर लहुलुहान कर दिया। गंभीर हालत में महिला को परिजन अस्पताल लेकर जाते, इससे पहले उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। महिला की हत्या की वजह पति को शराब पीने से मना करने को लेकर पत्नी से विवाद होना बताया गया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बेलगढ़ा थाना प्रभारी विजयपाल जाट ने बताया कि बेलगढ़ा में रहने वाला सुखराती मुसलमान नशे का आदी है। होली वाले दिन गुरुवार को सुबह साढ़े दस बजे के करीब सुखराती की पत्नी कलाबानों ने उसे शराब पीने से रोका। इसी बात को लेकर सुखराती अपना आपा खो बैठा और उसने लकड़ी छीलने वाले धारदार हथियार से कलाबानों पर प्राणघातक हमला कर दिया। बताया गया है कि कलाबानों के छाती में गहरा घाव होने पर परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचते ही रास्ते में ही दम तोड़ दिया। महिला की पति द्वारा हत्या करने का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 

Similar News