राजमाता की प्रेरणा से आगे बढ़ रही माया सिंह
राजमाता की तरह बेहद सादगी के साथ मतदाताओं को ही अपना सब कुछ मानकर चल रही है।
ग्वालियर,न.सं.। जनसंघ और भाजपा की संंस्थापक सदस्य कैलाशवासी राजमाता विजयाराजे सिंधिया की सबसे नजदीक रही पूर्व सांंसद एवं पूर्व मंत्री माया सिंह उनकी प्रेरणा से ही आगे बढ़ रही है। पार्टी के आदेश पर वह ग्वालियर पूर्व विधानसभा से चुनाव मैदान में है। राजमाता की तरह बेहद सादगी के साथ मतदाताओं को ही अपना सब कुछ मानकर चल रही है। उनके साथ पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता गिलहरी की तरह कार्य में जुट हुआ है।
जिससे पार्टी पूरी एकजुट दिखाई दे रही है। खासबात यह है कि पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल और उनके सुुपुत्र आतिश गोयल भी मामी का कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे रहे है। भाजपा प्रत्याशी माया सिंह ने गुरूवार को वार्ड 56 के वीर सावरकर मण्डल के नाका चंद्रबदनी की विभिन्न गलियों में जनसंपर्क किया और क्षेत्रीय जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं ये चुनाव क्षेत्र के समस्त आम नागरिकों के व्यक्तिगत मान-सम्मान की स्थापना हेतु लड़ रही हूं। मेरी पार्टी का हमेशा एक ही ध्येय रहा है कि सत्ता के माध्यम से देश व समाज की सेवा करना। विकास की धारा ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में दु्रतगति से बहे इस हेतु मेरी नैतिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष रमाकांत महते, राजेश्वर राव, दिनेश कौशिक एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।