ग्वालियर में लॉकडाउन के आदेश जारी, कलेक्टर ने व्यापारियों को अवधि ना बढ़ने का दिया आश्वासन

Update: 2021-04-14 12:51 GMT

ग्वालियर।  जिले में बढ़ते मरीजों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए कल 15 अप्रैल की सुबह से 7 दिनों का कोरोना कर्फ्यू लगाया जा रहा है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी व्यावसायिक गतिविधियां बंद रहेंगी। इस कर्फ्यू को लेकर चिंतित व्यापारी समूह के एक वर्ग ने कलेक्टर से मिल अपनी परेशानी रखी।  

कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने एक-एक कर सभी व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी परेशानी को सुना। उन्होंने की व्यापरियों को आश्वासन देते हुए कहा की हमारा उद्देश्य व्यापारिक गतिविधियों को रोकना नहीं बल्कि आपदा को नियंत्रित करना है। कालकेक्टर ने व्यापारियों को कोरोना कर्फ्यू आगे ना बढ़ाने का आश्वासन दिया।  कलेक्टर ने कहा की कोरोना कर्फ्यू यानि की लॉकडाउन के दौरान दूध, फल, सब्जी, पेट्रोल राशन की ऑनलाइन डिलवरी की छूट रहेगी। 

कलेक्टर ने बताया की 50 लोगों की संख्या के साथ शादीयों का आयोजन हो सकेगा। कारखानों में उत्पादन जारी रहेगा। व्यापारिक संस्थानों को अपने कर्मचारियों को उसके लिए पहचान पत्र देने होंगे। मरीजों की संख्या घटने पर स्थिति की समीक्षा कर आगे और राहत भी दी जाएगी।  

आदेश जारी... कल गुरुवार से ग्वालियर में लॉकडाउन 22 अप्रैल सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। सूची में देखें इनको मिलेगी छूट... #gwalior #COVID19

Posted by Swadesh on Wednesday, 14 April 2021


Tags:    

Similar News