SwadeshSwadesh

पूर्व मंत्री लाखन सिंह का विवादित बयान, बोले - भाजपा में कुकुरमुत्तों की तरह बहुत टाइगर हैं

  • कांग्रेस के पास दो बब्बर शेर
  • इमरती देवी पर लगाया आरोप

Update: 2020-07-04 11:31 GMT

ग्वालियर।  प्रदेश में उपचुनावों की आहट के साथ ही अंचल में राजनीति तेज होती जा रहीं है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उपचुनावों को ध्यान में रखते हुए ग्वालियर-चंबल अंचल से 12 मंत्रियों को अपने मंत्रिमंडल में स्थान दिया है। मप्र के गठन के बाद यह पहला मौका है जब इस क्षेत्र से इतनी बड़ी संख्या में मंत्री बनाये गए है जो की रिकॉर्ड है। आगामी उपचुनाव में अंचल की 16 सीटों पर उपचुनाव होने है।  जिसके चलते ग्वालियर-चंबल से जुड़े दोनों ही दल के नेता एक-दूसरे पर आरोप लगाते नजर आ रहें हैं। 

2 जुलाई को हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने "टाईगर जिन्दा है" वाला बयान दिया था। सांसद सिंधिया के इस बयान के बाद से प्रदेश एवं अंचल में सियासत गरमाई हुई है।इसी कड़ी में कांग्रेस सरकार में मंत्री रहें विधायक लाखन सिंह का एक विवादित बयान सामने आया है।    

कांग्रेस के पास दो बब्बर शेर है -

पूर्व मंत्री लाखन सिंह ने मीडिया द्वारा "टाइगर जिन्दा है" से जुड़ा सवाल पूछे जाने पर कहा की  "भाजपा में कुकरमुत्तों की तरह बहुत से टाइगर पैदा हो रहे हैं, भाजपा में जितने भी टाइगर पैदा हो रहे है, उनका शिकार करने के लिए कांग्रेस के पास दो बब्बर शेर है।  इन टाइगरों का शिकार करने के लिए हथियार तैयार हो रहें है।उपचुनावों में जनता इन हथियारों से बीजेपी के टाइगरों पर निशाना साधेगी और चुनावों में हराकर घर बैठा देगी।"  इस बयान के साथ ही उन्होंने कहा की ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी के अदने से कार्यकर्ता हैं।

इमरती देवी पर लगाया आरोप -

बता दें की इस बयान के पहले भी विधायक लाखन सिंह का मंत्री इमरती देवी को लेकर भी एक विवादित बयान सामने आ चूका है। इस बयान में लाखन सिंह ने इमरती देवी को सिंधिया का गुलाम बताया।  और आगामी उपचुनाव को लेकर बोले की इमरती को मालूम पड़ जायेगा कि 35 करोड़ में बिकने के बाद दलबदल कितना महंगा पड़ेगा।  



Tags:    

Similar News