SwadeshSwadesh

ग्वालियर में दो IAS का बदला कार्यभार, किशोर कान्याल बने नगर निगम आयुक्त

Update: 2021-09-15 09:10 GMT

ग्वालियर। मप्र शासन ने दो आईएएस अधिकारीयों का तबादला आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री किशोर कान्याल ने ग्वालियर नगर निगम आयुक्त और श्री आशीष तिवारी ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है 

दोनों अधिकारीयों ने आज कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह की मौजूदगी में कान्याल व तिवारी ने एक दूसरे को कार्यभार सौंपा। कान्याल अभी तक जिला पंचायत ग्वालियर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और तिवारी प्रभारी नगर निगम आयुक्त एवं अपर कलेक्टर ग्वालियर के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। राज्य शासन ने आज भारतीय प्रशासनिक सेवा के इन दोनों अधिकारियों की नवीन पद स्थापना का आदेश जारी किया है।


Tags:    

Similar News