फौजी के सूने घरे लाखों के गहने व रिवाल्वर चोरी
चौबीस घंटे बाद भी चोरों का सुराग नहीं लग सका है।
ग्वालियर, न.सं.। महाराजपुरा थाना क्षेत्र में चोरों ने फौजी के सूने घर के ताले चटकाकर लाखों रुपए के सोने के गहने व रिवाल्वर चोरी कर ली। चोरी का पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
आदित्यपुरम फेस टू में रहने वाले ब्रजेश सिंह पुत्र स्व. छोटेसिंह तोमर बीते कल अपने गांव गए थे। तभी चोरों की सूने मकान पर नजर पड़ गई और मौका मिलते ही सेंधमारी करते हुए ताले चटका दिए। चोरों ने अलमारी में रखे सोने के दो हार, चार चूडिय़ां, एक जोड़ी ब्रजवाला, लोकेट, कान के बाले, नौ अंगूठी, चेन, चांदी तोडिय़ा बिछिया पायजेब रिवाल्वर और कमरे में लगी एलईडी सहित दस लाख से ज्यादा का माल समेटा और जिस रास्ते से आए उसी से फरार हो गए।
चोरी का पता गांव से घर लौटने पर चला। जैसे ही पुलिस को हाईअलर्ट में चोरी का पता चला मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। चौबीस घंटे बाद भी चोरों का सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।