जन-मन मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023

जनता बदलाव चाहती है।

Update: 2023-10-31 07:17 GMT

ग्वालियर | जनता बदलाव चाहती है। साहब सिंह गुर्जर को क्षेत्र में गुर्जर ही नहीं हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। मैं क्षेत्र में घूम रहा हूं। हर वर्ग कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पंजे को दबाकर साहब सिंह गुर्जर को जिताने का मन बना चुका है। भारत सिंह कुशवाह की जमीन खिसक चुकी है।

संदीप गुर्जर, ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा 14

भारत सिंह कुशवाह ने मंत्री रहते हुए क्षेत्र में खूब विकास किया है। जो निरंतर जारी है। दूसरा विधानसभा क्षेत्र में कुशवाह वोट बड़ी संख्या में है। जो भाजपा प्रत्याशी के लिए प्लस पॉइंट है। क्षेत्र में भाजपा की स्पष्ट जीत दिख रही है।

भानु श्रीवास्तव, ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा 14

अबकी बार विधानसभा में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा में मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने विकास किया है इसमें कोई शक नहीं है। जिन समस्याओं से जनता सालों से जूझ रही है उन्हें हल करने का काम भारत सिंह कुशवाह ने किया है। लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी साहब सिंह गुर्जर भी लंबे समय से क्षेत्र में संघर्ष कर रहे हैं। मेरा मानना है अंत में विजयश्री भाजपा के प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह को ही मिलेगी।

रवि कुशवाह, ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा 14

क्षेत्र में कांग्रेस और सहाब सिंह गुर्जर की लहर चल रही है। कांग्रेस प्रत्याशी ने कुशवाह समाज पर दिए बयान के लिए माफी मांग ली है। और कुशवाह समाज ने भी माफ कर दिया है। केदार कंसाना ने भी साहब सिंह गुर्जर को समर्थन दे दिया है।

ब्रिजेंद्र यादव, ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा 14

Tags:    

Similar News