जन-मन मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023

कांग्रेसियों को क्षेत्र में अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ रही है। क्षेत्र में भाजपा खुद भाजपा को हराती दिख रही है।

Update: 2023-10-30 00:15 GMT

ग्वालियर | विधानसभा में अबकी बार फिर से कांग्रेस जीत रही है। जिसका कारण है भाजपा के पदाधिकारियों का भाजपा प्रत्याशी के साथ भितरघात करना। क्षेत्र में अधिकतर बड़े भाजपा नेता या तो लखन सिंह यादव का सपोर्ट कर रहे हैं या घर बैठे हैं। कांग्रेसियों को क्षेत्र में अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ रही है। क्षेत्र में भाजपा खुद भाजपा को हराती दिख रही है।

गुलशन शर्मा, ग्वालियर भितरवार विधानसभा 18

अबकी बार विधानसभा में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। लाखन सिंह यादव और मोहन सिंह राठौड़ दोनों का ही जोर-शोर से प्रचार चल रहा है। लाडली बहन योजना के बाद महिलाओं का रुख भाजपा की तरफ दिख रहा है। अबकी बार भितरवार से भाजपा जीतती दिख रही है।

कुलदीप रावत , ग्वालियर भितरवार विधानसभा 18

एक तो जनता बदलाव चाहती है। दूसरा विधानसभा में कोई विशेष विकास कार्य लाखन सिंह के विधायक रहते नहीं हुए हैं। हर बार जाति के वोटो से जीते रहे थे। मैं दावे से कह रहा हू अबकी बार क्षेत्र में किरार समाज के वोट लाखन सिंह यादव से अधिक भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह राठौड़ को जाने वाले हैं। क्योंकि समाज के कुछ लोग विधायक के मुंह लगे हैं और समाज सहित क्षेत्र की जनता पर झूठ केश लगवाना, उन पर अत्याचार करना उनका काम है। कुछ लोग जाति के नाम पर ही पल रहे हैं। इसलिए अबकी बार लाखन सिंह से समाज नाराज है। और भाजपा को जीतने जा रहा है।

गजेंद्र किरार, ग्वालियर भितरवार विधानसभा 18

क्षेत्र में मोहन सिंह राठौर की लहर चल रही है हमारा परिवार तो भाजपा का ही वाटर रहा है लेकिन अबकी बार समझ भी मोहन सिंह राठौड़ को ही वोट दे रहा है क्षेत्र में स्वास्थ्य शिक्षा रोजगार सहित किसी भी क्षेत्र में विकास नहीं हुआ है।

अरिवंद राजपूत, ग्वालियर भितरवार विधानसभा 18

Tags:    

Similar News