हर बूथ पर कमल खिलाकर इतिहास रचना है: सिंधिया

सिंधिया ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Update: 2023-10-23 02:30 GMT

ग्वालियर। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा संगठन द्वारा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को सौंपे गए दायित्व के बाद उन्होंने समूचे ग्वालियर-चम्बल क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। रविवार को उन्होंने 15-ग्वालियर विधान सभा क्षेत्र में दो अलग-अलग बूथ कार्यकर्ता सम्मेलनों के जरिए न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद किया, बल्कि मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार की वापसी का मंत्र देते हुए हर बूथ पर कमल खिलाकर इतिहास रचने का आव्हान भी किया। इस अवसर पर सम्मेलन में 15-ग्वालियर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर, भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता वेदप्रकाश शर्मा, अशोक शर्मा, आदि मंच पर मौजूद रहे।

सर्व प्रथम 15-ग्वालियर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि ग्वालियर अब पहले वाला ग्वालियर नहीं रहा है। अब ग्वालियर बदल रहा है, वह विकास के नित नये आयाम तय कर रहा है।

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ग्वालियर विधान सभा क्षेत्र के दो अलग-अलग बूथ कार्यकर्ता सम्मेलनों को सम्बोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा किए साल 2003 में कांग्रेस की दिग्विजय सिंह के नेतृत्व वाली बंटाढ़ार सरकार ने इस मध्यप्रदेश को गड्ढे में लाकर छोड़ दिया था। 20 साल पहले मध्यप्रदेश में एक सडक़ अच्छी नहीं थी। सडक़ कहा और गड्डा कहा ढूँढना पड़ता था। घरों में लट्टू थे पर उसमें ज्योति का प्रकाश नहीं आती थी। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लट्टू को ज्योति के प्रकाश से जोड़ दिया है, आज मध्य प्रदेश के आखिरी गांव में भी लट्टू में ज्योति का प्रकाश जल रहा है।

आप नेता भाजपा में शामिल

बूथ सम्मेलन में विरला नगर स्थित वृंदावन वाटिका में भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर एक सैकड़ा से अधिक आम आदमी पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ताओं ने सिंधिया की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Tags:    

Similar News