SwadeshSwadesh

ग्वालियर : पूर्ण लॉकडाउन में बंद नजर आया शहर

Update: 2020-04-20 08:53 GMT
एक बाइक सवार छपरवाला पूल की और जाते हुए

ग्वालियर। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।  इसकी रोकथाम के लिए सरकार, प्रशासन द्वारा प्रयास किये जा रहे है लेकिन यह महामारी राज्य में लगातार पैर पसारती जा रहीं है। प्रदेश में बढ़ते संक्रमण को रोकने के प्रयासों में कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने सोमवार को जिले को पूर्ण रूप से बंद रखने के आदेश दिए है। आज सिर्फ दूध, गैस, पेट्रोल पंपों को खोलने के आदेश दिए गए हैं।   इससे पहले कल रविवार को भी ग्वालियर जिले में पूर्ण लॉकडाउन घोषित किया था।   

कलेक्टर द्वार आज पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा के बाद शहर में सभी मुख्य बाजारों के साथ सभी गली मोहल्लो में दुकानें बंद है। शहर में सिर्फ दूध की दुकानें खुली नजर आई जोकि आदेश अनुसार सुबह नौ बजे के बाद बंद हो गई।  शहर की सभी कॉलोनी और मोहल्लों में पुलिस वाले लोगों से घरों में  रहने की अपील करते हुए दिखें। वहीं कई जगहों पर जो लोग बैठे हुए मिले उन्हें पुलिस ने खदेड़ और उनकी पिटाई भी लगाई।


Tags:    

Similar News