ग्वालियर - पुणे के बीच फ्लाइट सेवा शुरू, सांसद शेजवलकर ने किया यात्रियों का स्वागत

Update: 2021-03-29 13:00 GMT

मुंबई। ग्वालियर से पुणे के बीच आज से हवाई सेवा शुरू हुई। आज पहली फ्लाइट पुणे से ग्वालियर पहुंची। एयरपोर्ट पर ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर ने यात्रियों का स्वागत किया। इस हवाई सेवा से ग्वालियर एवं इसके आस पास के उद्योगपति, व्यावसायी एवं आईटी सेक्टर से जुडे अनेक युवक- युवतियां लाभांवित होंगे।


ये फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन  सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को उड़ान भरेगी। ग्वालियर से पुणे के बीच फ्लाई का किराया 5 हजार 819 रूपए होगा।  ग्वालियर से मुंबई के बीच हवाई सेवा शुरू करने के लिए सहमति बनी है। वर्तमान में मुंबई जाने के लिए दिल्ली या अन्य शहर से फ्लाइट लेनी पड़ती है।  यह फ्लाइट प्रतिदिन चलेगी।



Tags:    

Similar News