SwadeshSwadesh

ग्वालियर : 152 संदिग्धों की रिपोर्ट आई निगेटिव, 3 मरीजों का चल रहा है इलाज

Update: 2020-05-02 15:24 GMT

ग्वालियर। शहर में दो दिन पहले मिले कोरोना संक्रमित के बाद आज राहत भरी खबर आई है। आज 152 कोरोना संदिग्धों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में अब तक कोरोना के 9 मरीज मिले है।  जिसमें से 3 का इलाज मॉल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में किया जा रहा है। जबकि 6 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है। आज 232 संदिग्धों के सैंपल जाँच के लिए भेजे गए है। 

जिले में अब तक 2 हजार 8 सौ 63 लोगों की जांच कराई गई हैं। जिसमें से 2 हजार 4 सौ 63 लोगों की जाँच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीँ 103 लोगों के सैंपल्स जाँच योग्य नहीं पाए गये।  जबकि 292 लोगों की जाँच रिपोर्ट अभी आना शेष है। शहर में अब तक 3 लाख 80 हजार 373 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।  जिले में अब तक 7830 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है।  जिसमें से 6105 लोगों ने होम क्वारनटाईन की अवधि पूर्ण कर ली है।  

Tags:    

Similar News