छात्राओं ने दौडक़र दिया मतदान करने का संदेश
महिला मैराथन का आयोजन संयुक्त रूप से के. आर. जी. कॉलेज एवं महिला बाल विकास के संयोजन में किया गया।
ग्वालियर,न.सं.। नगर निगम द्वारा मतदाता जागरूकता के तहत महिला मैराथन दौड़ का आयोजन बुधवार को महाराज बाड़े से चेम्बर ऑफ कॉमर्स तक किया गया। छात्राओं ने दौडक़र शहरवासियों को मतदान करने का संदेश दिया।
उपायुक्त खेल सत्यपाल सिंह चौहान ने बताया कि आम नागरिकों एंव महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से महिला मैराथन का आयोजन संयुक्त रूप से के. आर. जी. कॉलेज एवं महिला बाल विकास के संयोजन में किया गया।
महिला मैराथन महाराज बाड़े पर भारतीय स्टेट बैंक के सामने से प्रारम्भ होकर, सराफा बाजार, ओल्ड हाईकोर्ट से होते हुए चेम्बर ऑफ कोमर्स पर समाप्त हुई। महिला मैराथन में विजेताओं के वर्गो के नाम प्रथम स्थान शालू तोमर, द्वितीय स्थान राषी सूर्यवंशी, तृतीय स्थान अंकित तोमर वी.आर. जी., चतुर्थ स्थान पायल सोनी वी.आर.जी. एवं पांचवा स्थान प्रियंका सिंह कामाख्य क्लब ने प्राप्त किए है।
इस अवसर पर महिला बाल विकास अधिकारी राहुल पाठक, सहा. खेल अधिकारी विजेता सिंह चौहान, अयोध्या शरण शर्मा उपस्थित थे।