SwadeshSwadesh

उदयपुर हत्याकांड पर लोगों के मन में रोष, कहा - ये शैतान इस्लाम को नहीं जानते

Update: 2022-06-30 07:17 GMT

ग्वालियर। राजस्थान के उदयपुर में हुई जघन्य हत्या ने राजस्थान के साथ साथ पूरे देश को सकते में डाल दिया है। लोग ये सोचने पर मजबूर हैं कि इंसान इतना क्रूर कैसे हो सकता है। घटना के बाद समाज के हर वर्ग से प्रतिक्रिया आ रही है जिसमें अपराधियों को जल्द से जल्द सख्त सजा देने की मांग की जा रही है। शहर में बुधवार को विभिन्न संगठनों ने जहां पुतले जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया, वहीं धर्मगुुरुओं के साथ बुद्धिजीवियों ने उदयपुर में हुई घटना पर रोष प्रकट किया है तथा अपराधियों को कठोर सजा देने की मांग की है। स्वदेश बुद्धिजीवियों की विशेष बातचीत

ये शैतान इस्लाम को जानते ही नहीं

इन शैतानों पर ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए कि दोबारा कोई ऐसा कदम न उठा सके। ये शैतान इस्लाम को जानते तक नहीं है। पैगंबर मोहम्मद ने भी कहा है कि समाज में सभी के साथ प्यार और मोहब्बत के साथ एक अच्छे माहौल में रहना है। किसी भी व्यक्ति के ऊपर जुल्म और ज्यादती नहीं करनी है। ये होते कौन है बदला लेने वाले। इन शैतानों को फांसी देनी चाहिए। मैं कन्हैया लाल की ओर से मुकदमा भी लडऩे के साथ साथ मानवता की रक्षा करने के लिए हमेशा तैयार हूं

शीराज कुरैशी

'इस प्रकार की घटना को अंजाम देने वालों को कतई नहीं छोडऩा चाहिए। इन्हें सख्त से सख्त सजा देनी चाहिए। इस प्रकार के लोगों के कारण पूरे के पूरे समाज का नाम खराब होता है। इसके साथ ही नुपुर शर्मा को भी इस प्रकार की बयानबाजी करने पर गिरफ्तार किया जाना चाहिए। ऐसी बयानबाजी से देश और समाज का नुकसान होता है। ग्वालियर के मुस्लिम भाईयों से भी हमने शांति बनाए रखने की अपील की है।'

अब्दुल अजीज कादरी

शहर जिला काजी 

'देश और समाज में इस प्रकार की घटनाएं होना घोर निंदनिय हैं। देश के प्रधानमंत्री के लिए अनर्गल बोलना अशोभनीय है। कानून को अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। अगर किसी बयान से कोई आपत्ती है तो उसमें सुधार के कई अन्य रास्ते हैं। '

महंत श्री रामसेवक दास महाराज

गंगादास की बड़ी शाला 

'देश के अंदर इस प्रकार की यह बहुत बड़ी घटना है। ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धमकी देने वालों को तुरंत फांसी की सजा दे देनी चाहिए। इस मामले में उदयपुर की कांग्रेस सरकार भी दोषी है। हिन्दू महासभा द्वारा इस घटना के विरोध धरना दिया जाएगा। '

डॉ. जयवीर भारद्वाज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

हिन्दू महासभा 

'उदयपुर में होने वाली घटना घोर निंदनीय है। असमाजिक लोगोंं के हौंसले इतने बढ़ गए हैं कि वह खुले आम लोगों का गला काट रहे हैं। ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।'

पप्पू वर्मा, प्रांत मंत्री, विश्व हिन्दू परिषद

'देश में इस प्रकार की घटनाएं घटना देश और समाज दोनों के लिए खतरनाक हैं। हम नुपुर शर्मा का पूर्ण रूप से समर्थन करते हैं। इस घटना के विरोध में हिन्दू सेना द्वारा प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। '

संजय अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष, हिन्दू सेना

Tags:    

Similar News