SwadeshSwadesh

कांग्रेस ने की ग्वालियर में चार कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति

जातिगत समीकरणों का रखा ध्यान

Update: 2020-06-16 11:54 GMT

ग्वालियर। प्रदेश में हुए सियासी फेरबदल के बाद कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने से 24 विधानसभा सीटें रिक्त हो गई है। जिन पर उपचुनावों के लिये चुनाव आयोग राज्यसभा चुनावों के बाद तारीखों की घोषणा कर सकता है। राज्य में होने वाले उपचुनावों को देखते हुए सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। 

इसी कड़ी में आज कांग्रेस पार्टी ने ग्वालियर में ग्रामीण प्रकोष्ठ की तर्ज पर शहर कांग्रेस में भी चार कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इनमें वरिष्ठ नेता महाराज सिंह पटेल, अमर सिंह माहौर, मोहन माहेश्वरी एवं इब्राहिम खां पठान बनाया गया है। कार्यकारी अध्यक्ष बनाते समय कांग्रेस ने जातिगत समीकरणो का भी खासा ध्यान रखा है। लग-अलग वर्ग के नेताओं को नियुक्त कर सभी वर्गों को साधने का प्रयास किया है। 

इससे पहले ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष अशोकसिंह के सहयोग के लिए चार ग्रामीण कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति की गई थी। यह नियुक्तियां भी जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए की गई थी।  

Tags:    

Similar News