सीजन में पहली बार रात का पारा 16.6 डिग्री पर
आज सुबह हवा में नमी 72 और शाम को 61 प्रतिशत दर्ज की गई
ग्वालियर। पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होते ही रात के तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। गुरुवार को यह 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो वर्तमान में सीजन में सबसे कम है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 25 अक्टूबर तक रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा। इसके बाद यह फिर से बढ़ सकता है।
हिमालय में आए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से विगत 17 अक्टूबर को हुई बंूदाबांदी के बाद से मौसम शुष्क है। हवा का रुख भी अब उत्तरी व उत्तर-पश्चिमी हो गया है। इसी वजह से रात के रात के तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। हालांकि दिन में तेज धूप निकलने से दिन का तापमान फिर से बढऩे लगा है जबकि 17 अक्टूबर को हुई बूंदाबांदी की वजह से दिन का तापमान लुढक़कर 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।
स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पिछले दिन की तुलना में गुरुवार को अधिकतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस बढक़र 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम है जबकि न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी औसत से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम है। आज सुबह हवा में नमी 72 और शाम को 61 प्रतिशत दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच से छह दिन तक न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। जिससे रात में ठंडक बढ़ेगी। इसी दौरान 25 अक्टूबर के आसपास हिमालय में एक पश्चिमी विक्षोभ आएगा। इसके प्रभाव से हवा का रुख बदलने से न्यूनतम तापमान में फिर से वृद्धि की संभावना है।