SwadeshSwadesh

इलाज के लिए न्यूरोलॉजी में भर्ती बंदी बाथरूम की खिड़की तोड़कर फरार

Update: 2020-10-13 11:28 GMT

ग्वालियर।मिर्गी के दौरों का इलाज कराने के लिए एक बंदी को न्यूरोलॉजी वार्ड में भर्ती किया गया था। वह आज सुबह शौच का बहाना बनाकर  बाथरूम की खिड़की तोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दो घंटे की तलाश के बाद बंदी को बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।दो दिन पहले भर्ती हुए बंदी को आज डिस्चार्ज होना था।

जानकारी के अनुसार श्योपुर जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे राजेन्द्र प्रहलाद को इलाज के लिए जयारोग्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था।  कुछ दिन पहले मिर्गी के दौरे आने के बाद उसे इलाज के लिए ग्वालियर लाया गया था।उसकी रिपोर्ट सामान्य आने के बाद आज उसे डिस्चार्ज किया जाना था।उसकी सुरक्षा में तैनात प्रहरी उसे डिस्चार्ज कराने की तैयारी कर रहे थे। एक प्रहरी डिस्चार्ज का परचे बनवाने गया था।उसी समय वह दूसरे प्रहरी को शौच का बहाना बनाकर बाथरूम चला गया। वही से बाथरूम की खिड़की तोड़कर फरार हो गया।  बंदी के फरार होने की जानकारी मिलते ही पुलिस एवं जेएएच प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बंदी को दो घंटे की तलाश के बाद बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।  



Tags:    

Similar News