SwadeshSwadesh

ग्वालियर में 7 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Update: 2020-06-03 14:54 GMT

ग्वालियर।शहर में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किये जा रहें प्रयासों के बावजूद कोरोना संक्रमण बड़ी तेजी से फैलता जा रहा है।  जीआरएमसी द्वारा आज जारी की गई रिपोर्ट्स में 7 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें शहर के 2, बिलौआ के 3 और डबरा के 3 मरीज संक्रमित मिले है। शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 173 हो गई है।  जिसमें से 84 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुकें है।वहीँ 2 लोगों की अब एक मौत हो चुकी है।  

जानकारी के अनुसार संक्रमित मिली 1 महिला 15 दिन पहले मुम्बई से लौटी है। वहीँ बिलौआ में संक्रमित मिले दोनों पिता-पुत्र दी दिन पहले दिल्ली से लौटे है। डबरा में संक्रमित मिले परिवार में एक सदस्य के निधन होने पर दिल्ली से आई महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दो दिन पहले कोरोना पॉजिटिव आई बहन के बाद भाई की भी रिपोर्ट भी पॉजिटव आई है। साथ ही एक अन्य युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।  



Tags:    

Similar News