ग्वालियर : 61 संदिग्धों की जाँच रिपोर्ट आई निगेटिव, 3 लाख से अधिक की हो चुकी है स्क्रीनिंग

Update: 2020-04-27 16:10 GMT

ग्वालियर।  प्रदेश के अन्य जिलों में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण का ग्वालियर में प्रभाव  कम नजर आ रहा है। जिले में आज 61 संदिग्धों की जाँच रिपोर्ट निगेटिव आई है।  जबकि आज 109 लोगों के सैंपल जाँच के लिए भेजे गए है।  ग्वालियर में अब तक 8 संक्रमित मिले है। जिसमें से 6 लोग पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर घर जा चुके है। वहीँ 2 लोगों का सुपर स्पेशलिटी  हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। 

जानकारी के अनुसार शहर से अब तक 2053 लोगों के सैंपलों की जाँच की जा चुकी है।  जिसमें से 1668 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। वही 102 लोगों के सैंपल जाँच योग्य ना पाए जाने पर उनकी जाँच को रद्द कर दिया गया है। साथ ही 279 लोगों की जाँच रिपोर्ट आना अभी शेष है।  वहीँ शहर में अब तक 3 लाख 64 हजार 541 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।  

Tags:    

Similar News