SwadeshSwadesh

ग्वालियर के जेएएच में डॉक्टर से मारपीट, 1061 नए मरीज, 477 स्वस्थ हुए

Update: 2021-04-19 18:15 GMT

ग्वालियर।  शहर में बढ़ते कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच जेएएच के एक डॉक्टर के साथ मारपीट की घटना सामने आई है।  जानकारी के अनुसार, ये घटना कोल्ड ओपीडी में हुई है।  जिसके बाद ओपीडी बंद हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 1067 नए मरीज सामने आए है। राहत की बात ये है की नए मरीज मिलने के साथ 477 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं।  इसके साथ ही 7 लोगों  की महामारी से मौत हो गई है। जिले में जारी लॉकडाउन के बाद भी नए मरीजों के निकलने से शासन और प्रशासन की चिंता बढ़ी हुई है।  माना जा रहा है की आने वाले दिनों में और अधिक सख्ती होने की संभावना बनी हुई है।  

Tags:    

Similar News