SwadeshSwadesh

कमलनाथ के होर्डिंग हटाने पर कांग्रेसियों ने किया विरोध, पूर्व मंत्री धरने पर बैठे

Update: 2020-09-16 10:42 GMT

ग्वालियर। प्रदेश में उपचुनावों से पहले दोनों ही मुख्य दल चुनावी तैयारियों में जुटे हुए है। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आगामी 18 सितंबर को ग्वालियर दौरे पर आने वाले है।  इस दौरे के दौरान कमलनाथ रानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद शहर में अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कमलनाथ के इस दौरे के लिए कांग्रेसी नेताओं द्वारा शहर भर में उनके  होर्डिंग लगाए है। 

नगर निगम द्वारा आज शहर भर में लगे होर्डिंग्स को हटाने के लिए कार्यवाही की गई। निगम की एक टीम ने आज फूलबाग चौराहे पर पहुंचकर कार्यवाही शुरू की। यहां कमलनाथ के साथ भाजपा की युवा स्वाभिमान यात्रा का भी बैनर लगा हुआ था।लेकिन टीम ने सिर्फ कांग्रेस का बैनर हटाया, वहां लगे भाजपा के बैनर को नहीं हटाया गया। इसकी भनक लगते ही कांग्रेसी नेता मौके पर एकत्र हो गए और इसका विरोध शुरू कर दिया।पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव के नेतृत्व में सांसद सिंधिया के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और वहीँ धरने पर बैठ गए। इस दौरान मौके पर पहुंचे ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के साथ भी कांग्रेस नेताओं ने धक्का-मुक्की की।

मंत्री प्रद्युम्न तोमर के साथ कांग्रेसियों ने की अभद्रता -


Full View

फूलबाग चौराहे पर विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचे ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के साथ अभद्रता की। यहां भीड़ में मौजूद एक कार्यकर्ता नारे लगाता हुआ मंत्री प्रद्युमन सिंह की ओर बढ़ा एवं उनके साथ धक्का - मुक्की करने लगा। मंत्री की सुरक्षा में तैनात जवान एवं पुलिस कर्मियों ने बीचबचाव कर कार्यकर्ता को मंत्री से दूर किया। सरकार जाने के बाद से पार्टी छोड़ जाने वाले नेताओं का विरोध कर रही कांग्रेस पार्टी के नेता अमर्यादा पर उतर आए है।  

Tags:    

Similar News