कांग्रेस ने निकाली साईकिल रैली, भूले सोशल डिस्टेंसिंग

Update: 2020-06-24 10:41 GMT

ग्वालियर। पेट्रोल-डीजल की बढ़ते मूल्यों के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन कर रही  है। राज्य के विभिन्न जिलों में कांग्रेस ने साइकिल रैली निकाल कर विरोध किया। राजधानी में राजयसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके साथ साइकिल चलाई।  

वहीं ग्वालियर में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साईकिल रैली निकाली। इस रैली में कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिसमें ग्वालियर पूर्व विधानसभा में दावेदारी पेश करने वाले नेताओं ने भी भाग लिया। इसके साथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, रश्मि शर्मा सहित कई कांग्रेसी नेता शामिल है। पेट्रोल दामों के विरोध में शामिल नेता रैली के दौरान कोरोना संकट से बेख़ौफ़ नजर आये। सोशल डिस्टेंसिंग का नाही नियमों का पालन करते नजर आये और नाही बिना मास्क लगाए दिखें ।  

Tags:    

Similar News