SwadeshSwadesh

उपचुनावों की तैयारियों के लिए कांग्रेस नेताओं ने अंचल में संभाला मोर्चा

  • ग्वालियर पहुंचे पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और हिना कावरे
  • कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

Update: 2020-06-23 12:11 GMT

ग्वालियर। प्रदेश में 24 सीटों पर होने वाले उपचुनावों को लेकर सरगर्मी तेज होती जा रही है।जिसमें से 16 सीटें ग्वालियर-चंबल अंचल में है। जो की दोनों ही दलों के लिए बेहद अहम है।  उपचुनावों में इन सीटों पर जीत ही प्रदेश की राजनीति में नया मोड़ लाने अहम भूमिका निभा सकती है। जिसके चलते दोनों ही दलों का पूरा ध्यान इन ग्वालियर-चंबल अंचल की सीटों पर अधिक है। जिसके कारण यहाँ कांग्रेस और भाजपा के नेता लगातार दौरे कर रहें है।

कांग्रेस हाईकमान द्वारा नियुक्त किये गए ग्वालियर पूर्व और डबरा विधानसभा के प्रभारी पीसी शर्मा, हिना कावरे और विजयलक्ष्मी साधौ आज ग्वालियर आई है। ग्वालियर विधानसभा प्रभारी पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने इस विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वहीँ पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कावरे और विजयलक्ष्मी साधौ ने भी डबरा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वहीँ हिना कावरे ने दावा किया की उनकी पार्टी अंचल की सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। 

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया की कार्यकर्ता अपनी बात रख रहे है। संगठन को मजबूत करना एक प्रक्रिया है। उन्होंने बताया की हम लोग यहाँ मंडलम,बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए आये है। गौरतलब है की उपचुनावों की तैयारियों को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के नेताओं की आवाजाही शहर में बढ़ गई है। मान जा रहा है की आने वाले दिनों उपचुनावों के नजदीक आने के साथ में नेताओं की आवाजाही भी अंचल में बढ़ेगी।  

Tags:    

Similar News