कांग्रेस कल जारी कर सकती है पहली सूची, ग्वालियर चंबल अंचल के 12 सीटों पर नाम लगभग तय

कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। कांग्रेस बुधवार को ग्वालियर चंबल अंचल के लिए कैंडिडेट सूची लगभग तय कर चुकी हैं।

Update: 2023-09-13 12:18 GMT

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनैतिक पार्टी मैदान में उतर चुकी हैं। कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। कांग्रेस  बुधवार को मध्यप्रदेश के लिए कैंडिडेट सूची लगभग तय कर चुकी हैं। काँग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी में ग्वालियर चंबल अंचल के 12 विधायकों के टिकट तय हैं। 

इन विधायकों के नाम लगभग तय- 

ग्वालियर पूर्व  - सतीश सिकरवार

ग्वालियर दक्षिण - प्रवीण पाठक

भितरवार - लाखन सिंह यादव

राघोगढ़ - जयवर्धन सिंह

चाचौड़ा - लक्ष्मण सिंह

श्योपुर - बाबू जंडेल सिंह

विजयपुर - रामनिवास रावत सबलगढ़ से बैजनाथ कुशवाहा

लहार - डॉक्टर गोविंद सिंह

सेंवढ़ा -  घनश्याम सिंह

पिछोर - केपी सिंह

करैरा - प्रागीलाल जाटव

टिकट के लिए तय हुआ क्राइटेरिया -

कांग्रेस में टिकट को लेकर क्राइटेरिया बनाया गया है। 5 हजार से हारने वाले नेताओं को टिकट मिल सकता है। 5 हजार से पिछला चुनाव हारने वाले नेताओं के जातिगत और सर्वे को देखा जाएगा। 20 हजार से ज्यादा से चुनाव हारने वाले को टिकट नहीं दिया जाएगा। वहीं लगातार तीन चुनाव हारने वाले नेता भी टिकट की दौड़ से बाहर होंगे। युवा, महिला और नए चेहरों को मौका दिया जा सकता हैं। जानकारी के मुताबिक, सबसे पहले गैर विवादित सीट के टिकट आ सकते हैं।


Tags:    

Similar News