मुख्यमंत्री चौहान के अपर सचिव की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव , अस्पताल में हुए भर्ती

Update: 2020-07-30 08:51 GMT

भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर रफ़्तार पकड़ ली है।  यहाँ बड़ी संख्या में मरीज सामने आ रहे है। राजधानी में आम जनों के साथ प्रदेश सरकार के मंत्री भी इसी चपेट में ा गए है।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और उनकी मंत्री तुलसीराम सिलावट, रामखेलावन पटेल के बाद अब  मुख्यमंत्री चौहान के अपर सचिव ओ पी श्रीवास्तव को भी कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है।  उनकी रिपोर्ट आज कोरोना पॉजिटिव आई है।   

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के संक्रमित मिलने के बाद उनके संपर्क में आये अपर सचिव श्रीवास्तव ने भी अपने सैंपल जांच के लिए दिए थे।जिसमें वह संक्रमित पाए गए है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें भोपाल के ही चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि इससे पहले बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई थी।



Tags:    

Similar News