ग्वालियर। ग्वालियर में जिला पंचायत के लिए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर चुनाव संपन्न हुआ। भाजपा ने सही रणनीति बनाते हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है। खास बात ये है की भाजपा ने ये दोनों पद निर्विरोध जीत लिए। कांग्रस की ओर से किसी उम्मीदवार ने इन पदों के लिए दावेदारी पेश नहीं की।
सुबह 11 बजे ग्वालियर में निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हुई। निर्धारित समय पूरा होने तक अध्यक्ष के लिए श्रीमती दुर्गेश कुँबर सिंह जाटव और उपाध्यक्ष पद के लिए सिर्फ श्रीमती प्रियंका सतेन्द्र सिंह ने ही नामांकन दाखिल किया। इसके बाद कलेक्टर ने फॉर्म की जांच के बाद श्रीमती दुर्गेश कुँबर सिंह जाटव को निर्विरोध अध्यक्ष और श्रीमती प्रियंका सतेन्द्र सिंह को उपाध्यक्ष घोषित कर दिया।
जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुँबर सिंह जाटव ग्वालियर के वार्ड क्र.-3 से सदस्य पद पर निर्वाचित हुई हैं।वहीँ उपाध्यक्ष जिले के ग्राम पारसेन निवासी श्रीमती प्रियंका जिला पंचायत ग्वालियर के वार्ड क्र.-1 से सदस्य पद पर निर्वाचित हुई हैं।