SwadeshSwadesh

एक सप्ताह में घोषित होगी भाजपा ग्वालियर जिला कार्यकारिणी - कमल माखीजानी

Update: 2020-12-23 20:57 GMT

ग्वालियर /वेब डेस्क। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भारतीय जनता पार्टी ने पिछले दिनों पांच मंडलों की कार्यकारिणी घोषित की। इन मंडलों में जबों कार्यकारिणी बनाई गई है। मंडलों के बाद अब कार्यकर्ताओं को जिला एवं प्रदेश कार्यकारिणी का इंतजार है, जो पिछले एक साल से अटकी हुई है। योंकि नगर निगम चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को इंतजार है और वह संगठन में जगह बनाने के लिए जुगाड़ भी लगाने में जुटे हुए हैं। सूत्रों की मानें तो एक पखवाड़े के भीतर दोनों कार्यकारिणी की घोषणा हो सकती है। जिसमें में शेष मंडलों में भी नियुतियां होंगी।

आठ माह पहले कमल माखीजानी के जिलाध्यक्ष बनने के बाद से जिला कार्यकारिणी भी रुकी हुई है। लंबे समय से कार्यकारिणी घोषित करने का इंतजार पदाधिकारी और कार्यकर्ता कर रहे हैं। विगत आठ माह से पुरानी कार्यकारिणी के भरोसे ही संगठन कार्य कर रहा है। शहर जिलाध्यक्ष बदलने के बाद भी कार्यकारिणी में कोई फेरबदल नहीं हो सका था। अब प्रदेश संगठन से मिले निर्देश के बाद जिलाध्यक्ष आपसी समन्वय बनाकर कार्यकारिणी गठित करने की तैयारी में जोर-शोर से लगे हुए हैं। वहीं जिला कार्यकारिणी में स्थान पाने के लिए सक्रिय हो गए हैं। संगठन में सभी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व होने के साथ सभी वर्गों को भी मौका देना बड़ी चुनौती होगी।

चर्चा के दौरान जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी ने कहा की - "शेष मंडलों एवं जिले की कार्यकारिणी को लेकर मंथन चल रहा है। प्रदेश संगठन एवं वरिष्ठ नेतृत्व से राय-मशविरा करके सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। एक सप्ताह में मंडल और जिले की कार्यकारिणी घोषित हो जाएगी।"

गौरतलब है कि फरवरी में विष्णुदा शर्मा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से प्रदेश कार्यकारिणी खाली पड़ी है। हालांकि कुछ महीने पहले महामंत्रियों की नियुति करके भाजपा ने जल्द ही अन्य पदों पर भी नियुतियां करने के संकेत दिए थे लेकिन विधानसभा उप चुनाव आ जाने की वजह से फिलहाल यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया। अब नगर निगम चुनाव की सरगर्मियां तेज होने के साथ ही फिर से प्रदेश कार्यकारिणी का कार्यकर्ताओं को इंतजार है।

Tags:    

Similar News