SwadeshSwadesh

कार्यकर्ता समाज के बीच जाएं और लोगों को केंद्र व राज्य सरकार के कार्य बताएं : पूर्व मंत्री कुशवाह

Update: 2021-07-30 15:06 GMT

ग्वालियर।  भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधानसभा के तीनों मंडलों की कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर हुई। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं को पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, वरिष्ठ भाजपा नेता अभय चौधरी, राकेश जादौन, महेंद्र सिंह यादव और पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता का मार्गदर्शन मिला।

पूर्व मंत्री कुशवाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता समाज के बीच जाएं और लोगों को बताएं कि केन्द्र व प्रदेश सरकार और संगठन ने कोरोना महामारी के दौरान क्या-क्या काम किए हैं। आमजन को यह बताना होगा कि भाजपा सरकार उनके साथ हर समय खड़ी है। पूर्व विधायक गोयल ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक अधिक से अधिक पहुंचे इसके लिए सिर्फ सरकारी तंत्र पर निर्भर न रहकर संगठन के कार्यकर्ताओं को भी आगे आना चाहिए। कोरोना काल में शुरू की गई योजनाओं को लागू करने में हमारे कार्यकर्ता, महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। 

वरिष्ठ नेता चौधरी ने कहा कार्यकर्ताओं को समझने की आवश्कयता है कि 2003 से पहले का मध्यप्रदेश किस प्रकार था और आज का मध्यप्रदेश किस प्रकार है। हमारा मध्यप्रदेश नए-नए कीर्तिमान गढ़ रहा है। हमें इस अंतर को लोगों को समझाने की जरूरत है। वहीं जादौन ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता सेवा के लिए राजनीति करते हैं, क्योंकि भाजपा का नारा है सेवा ही संगठन है। 

Tags:    

Similar News