SwadeshSwadesh

केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का जन्मदिन मनाएगी भाजपा

Update: 2020-06-09 01:11 GMT

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का 12 जून को जन्मदिन सेवाकार्य, मंदिरों पर अभिषेक और कोरोना वारियर्स का सम्मानकर मनाया जाएगा। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं साडा के पूर्व अध्यक्ष जयसिंह कुशवाह एवं पूर्व जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि श्री तोमर का जन्म दिवस 12 जून शुक्रवार को जन कल्याण की भावना और कोरोना से मुक्ति के संकल्प के साथ मनाया जाएगा। जन्मदिवस के शुभ अवसर पर शहर में कोरोना से लड़ रहे योद्धाओं का सम्मान किया जाएगा।

शहर के सभी 66 वार्डो में मास्क, सेनिटाइजर का वितरण किया जाएगा तथा कई स्थानों पर फल वितरण एवं अन्नदान कार्यक्रम होंगें। साथ में कोरोना महामारी आपदा से मुक्ति और लोगों के सुखद जीवन की कामना के लिए प्रात: 8.30 बजे अचलेश्वकर महादेव, 10 बजे कोटेश्ववर महादेव एवं सायं 5 बजे द्वारकाधीश मंदिर पर गौरीशंकर महादेव का अभिषेक किया जाएगा। इस अवसर पर जीडीए के पूर्व अध्यक्ष अभय चौधरी, पूर्व सभापति बृजेन्द्र सिंह जादौन, वेदप्रकाश शिवहरे, अरूण तोमर, अशोक जादौन उपस्थित रहें।

Tags:    

Similar News