SwadeshSwadesh

अटल बिहारी वाजपेयी एम्स में भर्ती, मोदी ने जाना हालचाल

अटल बिहारी वाजपेयी एम्स में भर्ती, मोदी ने जाना हालचाल

Update: 2018-06-12 06:52 GMT

नई दिल्ली,
 भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (93) को सोमवार सुबह 11:30 बजे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देर शाम उनका हालचाल जानने एम्स पहुंचे। वह पचास मिनट तक अस्पताल में उनके साथ रहे। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनका हाल-चाल जाना। राहुल के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी वाजपेयी को देखने अस्पताल पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी थे। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी भी पूर्व प्रधानमंत्री का हाल जानने एम्स पहुंचे। भाजपा ने बयान जारी कर उनके एम्स में भर्ती होने की जानकारी दी। इसके अनुसार उन्हें नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एम्स में उनका कार्डियक केयर यूनिट (सीसीयू) में इलाज किया जा रहा है। संस्थान के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया की देखरेख में चार विभागों के डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है, लेकिन उन्हें अभी अस्पताल से छुट्टी नहीं दी जाएगी। उन्हें 27 मार्च 2015 को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उनका जन्मदिन (25 दिसंबर) सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। अटलजी के एम्स में भर्ती होने की सूचना सोमवार को तेजी से फैली। सोशल नेटवर्क पर ट्वीट कर लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Similar News