हवा में मंडराकर दिल्ली रवाना हुई बेंगलुरू की फ्लाइट, कोहरे के कारण ग्वालियर में नहीं हो सकी लैंडिंग
ग्वालियर,न.सं.। गुरुवार को बेंगलुरू की फ्लाइट ग्वालियर पहुंची, लेकिन मगर घने कोहरे के कारण विमानतल पर लैंड नहीं हो सकी। करीब 20 मिनट तक आसमान में मंडराकर दिल्ली रवाना हो गई। करीब पांच घंटे की देरी के बाद दोपहर में यह विमान ग्वालियर पहुंचा। कोहरा हावी होने की वजह से फ्लाइट प्रभावित हो रही है। बीते रोज बेंगलुरु की हवाई सेवा को कोहरे का कारण निरस्त कर दिया था।
बेंगलुरु की फ्लाइट को गुरुवार सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर ग्वालियर में आना था। कोहरे के कारण फ्लाइट लेट हो गई। काफी देर बाद फ्लाइट ग्वालियर पहुंची, लेकिन कोहरा इतना घना था कि विमानतल पर लैंड नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि पायलट ने फ्लाइट को लैंड कराने के लिए चार बार प्रयास किया, लेकिन रनवे पर सिग्नल कनेक्ट नहीं हो सका। काफी देर तक हवा में मंडराने के बाद फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना हो गई। फ्लाइट में सवार यात्रियों को वहीं उतारा गया। व कोहरा छंटने के बाद दोपहर में दो बजे दिल्ली से फ्लाइट ग्वालियर पहुंची।
कोहरे से रेल यातायात भी प्रभावित
कोहरे और बिगड़े मौसम का असर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ रहा है। गुरुवार को स्टेशन पहुंचे यात्रियों को दिन भर ठिठुरना पड़ा।
लंबी दूरी की ट्रेनों से इन दिनों यात्रा करना मुश्किल भरा है। 12 घंटे का सफर तय करने में 16 घंटे लग रहे हैं। गुरुवार की सुबह पड़े घने कोहरे के साथ साथ बारिश से ट्रेनों की रफ्तार कम हो गई है। दिल्ली आने वाली दर्जन भर ट्रेनें कई घंटे की देरी से ग्वालियर पहुंची। वहीं कुछ ट्रेनों के समय में रेलवे ने परिवर्तन भी किया है। लेकिन उसके बाद भी ट्रेनों की चाल नहीं सुधर रही है।यात्रियों का कहना है कि आईआरसीटीसी और रेलवे की वेबसाइट पर सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। वेबसाइट से जानकारी हासिल कर जब वे स्टेशन पर पहुंचते हैं तो पता चलता है कि ट्रेन और देरी से जाएगी।
ये ट्रेने आई लेट
-11078-झेलम एक्सप्रेस-2 घंटे 52 मिनट
-20976-चंबल एक्सप्रेस-12 घंटे 45 मिनट
-19326-अमृतसर-इंदौर- 4 घंटे 31 मिनट
-15045-ओखा एक्सप्रेस-2 घंटे 9 मिनट
-14624-पातालकोट- 5 घंटे 11 मिनट
-18478-उत्कल एक्सप्रेस-4 घंटे 45 मिनट
-12137- पंजाब मेल-6 घंटे 10 मिनट
-12716- सचखंड एक्सप्रेस-4 घंटे 48 मिनट
-14623-पातालकोट एक्सप्रेस- 3 घंटे 35 मिनट
-12616-जीटी एक्सप्रेस- 6 घंटे
-12626-केरला एक्सप्रेस-3 घंटे 36 मिनट
-20806-एपी एक्सप्रेस-5 घंटे 17 मिनट