SwadeshSwadesh

अनूपपुर संयुक्त कलेक्टर रमेश सिंह ने दिया इस्तीफा, उपचुनाव में उतरने की अटकलेंं ...

कांग्रेस ने दिया स्पष्टीकरण

Update: 2020-09-15 18:01 GMT

भोपाल /अनूपपुर।  प्रदेश में उपचुनाव से पहले राजनीति दिनों दिन गर्माती जा रही है। चुनाव आयोग द्वारा यहां उपचुनावों की तारीखों के एलान से पहले ही राजनितिक दल अपनी -अपनी रणनीति बनाने में जुट गए है। भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायकों को मैदान में उतार रही है।  वहीँ कांग्रेस ने भी 15 सीटों पर उम्मीदवार मैदान में उतर दिए है।  इसके अलावा बसपा ने भी प्रत्याशियों के नामों का एलान कर चुनावी बिगुल फूंक दिया है।  इसी बीच अनूपपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहांराज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संयुक्त कलेक्टर रमेश सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।  राज्य शासन ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है।  

अनूपपुर संयुक्त कलेक्टर के इस्तीफा देने के साथ ही जल्द उनके कांग्रेस में शामिल होने एवं अनूपपुर से प्रत्याशी बनाये जाने की अटकलें लगना शुरू हो गई थी। जिसके बाद मप्र कांग्रेस द्वारा ट्वीट कर इन खबरों का खंडन किया गया है। मप्र कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा - "सोशल मीडिया एवं कुछ मीडिया चैनलों पर अनूपपुर के प्रत्याशी बदलने की भ्रामक एवं असत्य खबरें चलाई जा रही है। कांग्रेस ने अनूपपुर के लिये विश्वनाथ सिंह कुंजाम को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। अनूपपुर के प्रत्याशी पर न तो कोई पुनर्विचार हो रहा है, और न ही कोई पुनर्विचार होगा।" 

संयुक्त कलेक्टर रमेश सिंह के इस्तीफा देते ही कांग्रेस में शामिल होने एवं अनूपपुर से कांग्रेस द्वारा घोषित उम्मीदवार विश्वनाथ सिंह को बदले जाने के कयास लगना शुरू हो गए थे।  जिस पर कांग्रेस ने ट्वीट कर सफाई दी है। बता दें की ये विधानसभा सीट मंत्री एवं पूर्व विधायक बिसाहूलाल के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने से रिक्त हो गई है। कांग्रेस ने यहां विश्वनाथ सिंह कुंजाम को प्रत्याशी बनाया है।  


Tags:    

Similar News