कोरोना के दो वर्ष बाद फिर शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, ग्वालियर से पहला जत्था 28 जून को जाएगा

Update: 2022-04-20 11:02 GMT

ग्वालियर, न.सं.। भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए अच्छी खबर यह है कि कोरोना संक्रमण के दो वर्ष बाद अमरनाथ यात्रा पुन: शुरू होने जा रही है। ग्वालियर से भक्तों का पहला जत्था 28 जून को निकलेगा। अभी तक 235 भक्तों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिए हैं। यह रजिस्ट्रेशन बढक़र 300 तक हो सकते हैं। रजिस्ट्रेशन पंजाब नेशनल बैंक में किए जा रहे हैं।

अमरनाथ हिन्दुओं का प्रमुख तीर्थ स्थल है। यह कश्मीर राज्य के श्रीनगर शहर से उत्तर-पूर्व में 135 सहस्त्रमीटर दूर समुद्रतल से 13,600 फीट की ऊँचाई पर स्थित है। यह वही स्थान है यहां भगवान शिव ने मां पार्वती को अमरत्व का रहस्य बताया था। बमबम भोले सेवादल के संयोजक संजय पाण्डे ने बताया कि रजिस्ट्रेशन पंजाब नेशनल बैंक की नया बाजार शाखा में किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिन यात्रियों के रजिस्ट्रेशन हुए हैं उनकी यात्रा 30 जून को बालटाल से शुरू होगी। अमरनाथ यात्रा के उपरांत सभी भक्त मां वैष्णों देवी के दर्शन करने के लिए जाएंगे। इसके बाद यह दल 5 जुलाई को वापस लौट आएगा।

रक्षाबंधन के दिन तक होते हैं बाबा बर्फानी के दर्शन:-

बाबा बर्फानी के दर्शन आषाढ़ पूर्णिमा से शुरू होकर रक्षाबंधन तक पूरे सावन में होते हैं। यहां लाखो लोग बाबा बर्फानी के दर्शन करने आते हैं। बाबा बर्फानी की प्रतिमा श्रावण पूर्णिमा को अपने पूरे आकार में आ जाती है। आश्चर्य की बात यह है कि यहां का शिवलिंग ठोस बर्फ का बना होता है जबकि गुफा में आमतौर पर कच्ची बर्फ ही होती है जो हाथ में लेते ही भुरभुरा जाती है। 

Tags:    

Similar News