अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

Update: 2023-02-05 16:33 GMT

ग्वालियर।  अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला ग्वालियर ने आज थाटीपुर मंगलम वाटिका में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया.  एवं

कार्यक्रम को संचालित एवं मुख्य अतिथियों का परिचय देते हुऐ जिला उपाध्यक्ष  कीरत सिंह राणा ने बताया कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत संगठन का परिचय प्रांत उपाध्यक्ष  देवी सिंह राठौर द्वारा दिया गया।  स्वरोजगार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रांत रोजगार सृजन प्रमुख प्रियंका ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को दी। 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय महिला जागरण प्रमुख आशा सिंह ने अपने उद्बोधन में संगठन की समाज में क्या महत्वपूर्ण भूमिका है। इससे समाज में क्या प्रभाव पड़ता है। ऐसी जानकारी कार्यक्रम में उपस्थित सभी बहनों एवं कार्यकर्ताओं को दी। 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माहवारी जागरूकता अभियान 2022 में माहवारी के प्रति जागरूक करने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाली बहनों को सम्मानित करना था। जिसमे लगभग 19 महिलाओं को सम्मान पत्र दे कर सम्मान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांत महिला जागरण प्रमुख श्रीमती अर्चना सिंह जी, प्रांत सह महिला जागरण प्रमुख श्री मति नीलम गुप्ता जी, माधुरी गुप्ता जी सुधा सिंह बेस महिला जागरण सचिवग्वालियर,सरोज गुप्ता जी महिला इकाई उपाध्यक्ष, निर्मला परिहार जी महिला जागरण उपाध्यक्ष,स्नेह लता शिवहरे सह सचिव महिला जागरण, रूबी सिंह,ग्रामीण संयोजक नीरज यादव जी अजय सिंह कुशवाहा जी जिला से प्रचार प्रसार प्रमुख उपस्थित रहे।  

Tags:    

Similar News