एडीजी राजा बाबूसिंह ने छात्र जीवन में की थी कारसेवा, अब आईपीएस बन निभा रहे फर्ज

Update: 2020-08-04 13:39 GMT

भोपाल/ ग्वालियर।  अयोध्या राममंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन की तैयारियां अपने चरम पर है।  कल भूमिपूजन के साथ करोड़ों हिन्दुओं का राममंदिर बनने का स्वप्न पूर्ण होने की और अग्रसर हो जायेगा। इस पुण्य कार्य में हजारों लोगों का योगदान रहा है। योगदान देने वाले नामों में मध्य प्रदेश पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) राजा बाबू सिंह का नाम भी शामिल है।  एडीजी सिंह ने छात्र जीवन के दौरान वर्ष 1992 में अयोध्या में कारसेवक की भूमिका निभाई थी।

एडीजी राजाबाबू सिंह मुख्य रूप से यूपी के बांदा जिले के निवासी है।  वह वर्तमान में पुलिस मुख्यालय में सामुदायिक पुलिस के एडीजी हैं। इससे पहले ग्वालियर रेंज आईजी थे।एडीजी 1992 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र हुआ करते थे।  उस समय हजारों कारसेवक अयोध्या गए थे। उनके कई साथी छात्र भी वहां गए तो सिंह भी उनके साथ अयोध्या जा पहुंचे।  



Tags:    

Similar News