ग्वालियर: 155 संदिग्धों की रिपोर्ट्स आई निगेटिव, 131 के सैंपल्स की होगी जांच
ग्वालियर। शहर से कोरोना की जाँच के लिए गए सैंपल्स में से आज आई 155 लोगों की रिपोर्ट्स निगेटीव निकली है। जिले से अब तक में कुल एक हजार 944 नमूने जांच हेतु भेजे गए हैं, जिनमें से 1607 नमूनों की जांच निगेटिव प्राप्त हुई है। 102 नमूनों में जांच की आवश्यकता नहीं पाई गई है। इसके साथ ही 227 नमूनों की जांच आना अभी शेष है।
ग्वालियर में अब तक 8 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से से 6 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके है। अन्य दो लोगों का इलाज सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में किया जा रहा है। इसके अलावा जिले में अब तक 7 हजार 447 संदिग्ध व्यक्तियों को होम क्वारंटाइन किया गया है। होम क्वारंटाइन किए गए कुल व्यक्तियों में से 5 हजार 36 व्यक्तियों का क्वारंटाइन समय भी पूरा हो गया है। शहर से आज 131 संदिग्धों के सैंपल जाँच के लिए भेजे गए है।