एक और मासूम की अपहरण के बाद हत्या

Update: 2019-03-13 15:08 GMT

एक बार फिर पुलिस की नाकामी उजागर

मध्य स्वदेश संवाददाता भोपाल

मध्यप्रदेश में कांग्रेस सेकार के सत्ता संभालने के बाद प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों के ग्राफ ने दहशत फैला दी है। इस बीच प्रदेश के सतनामें एक बार फिर मासूम बच्चे के अपहरण और फिर ह्त्या किए जाने की घटना ने सभी को हिला दिया है। ज्ञात हो कि पिछले माह चित्रकूट में जुड़वा भाइयों के अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। पुलिस 12 दिन तक अपराधियों के चंगुल से बच्चों को बचाने में असफल रही थी। अब एक बार फिर ठीक ऐसी ही बड़ी घटना ने प्रदेश सरकार के कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर किए जा रहे दावों की पोल खोल दी है। सतना जिले के नागौद के रहिकवारा से पांच साल के मासूम की अपहरण के बाद ह्त्या कर दी गई बुधवार को घर से 100 मीटर दूर एक नाले में बच्चे का शव मिला है। इस घटना से एक बार फिर अपहरण उद्योग का मामला गरमा गया है, सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर विपक्ष के निशाने पर है।

खबर है कि नागौद थाना क्षेत्र के रहिकवारा में रहने वाले झब्बू कुम्हार का बेटा शिव (5) मंगलवार दोपहर 3 : 30 बजे तक घर के पास खेल रहा था। इसके बाद वह लापता हो गया। शाम करीब 6 बजे झब्बू के भाई के मोबाइल पर किसी ने फोन कर बताया कि उसने शिव को अगवा किया है। उसे वापस लेने के लिए दो लाख की व्यवस्था कर लो। यह सुनते ही परिजन के के होश उड़ गए। इस फ़ोन के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। आनन-फानन में उप पुलिस महानिरीक्षक अविनाश शर्मा, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह गौर सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजन से पूछताछ की। मासूम के अपहरण में एक महिला सहित कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। पड़ोस में रहने वाले पांच लोगों को हिरासत में लिया गया। इस बीच बुधवार को घर से 100 मीटर दूर एक नाले में बच्चे का शव मिला। इस घटना के बाद से रहिकवारा के ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है। चित्रकूट मामले की तरह ही पुलिस इस मामले में भी पुलिस बच्चे को बचा नहीं पाई, अपहरण की घटना के बाद जिस तरह बच्चों को अपराधी मौत के घाट उतार रहे हैं। राज्य सरकार और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे क्षेत्र में इस कदर अपराधी बेलगाम है। उप महानिरीक्षक अविनाश शर्मा और पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह मौके पर पहुंच गए है। यह बात भी सामने आ रही है कि पड़ोसी ने ही बच्चे को अपहरण कर उसकी हत्या की थी। अभी पुलिस ने इसका खुलासा नहीं किया है।

Similar News