बोर्ड एग्जाम वाले छात्र ध्यान दें! 30 मिनट पहले पहुंचे सेंटर, लेट होने पर नहीं मिलेगी एंट्री

एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा की शुरूआत अंग्रेजी पेपर होगी। वहीं, 10वीं 13 फरवरी से परीक्षा होगी। 8:30 के बाद केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। 9 से 12 होगा पेपर।

Update: 2026-02-09 16:56 GMT

भोपाल। मध्य  प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से अग्रेजी प्रश्नपत्र के साथ शुरू होने जा रही है। वहीं, 10वीं की परीक्षा 13 फरवरी से होगी। इसके लिए छात्र को परीक्षा केंद्र पर आधा घंटे पहले यानी 8.30 बजे से पहले पहुंचाना होगा, वरना प्रवेश नहीं मिलेगा। सभी परीक्षाएं सुबह 9 से 12 बजे तक होंगी।

दरअसल, इस बार प्रदेश में दोनों परीक्षाओं में करीब 16 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे। इनमें 9 लाख 7 हजार विद्यार्थी कक्षा 10 और करीब 7 लाख छात्र कक्षा 12 के परीक्षा में बैठेंगे। बोर्ड परीक्षाओं के लिए पूरे प्रदेश में 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

भोपाल के 104 केंद्रों में एग्जाम

भोपाल में 10वीं क्लास के 30 हजार 746 और 12वीं के 26 हजार 627 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। इन छात्रों के लिए भोपाल में कुल 104 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हर जिले में चार-चार फ्लाइंग स्वॉड गठित किए गए हैं। इनमें से दो स्क्वॉयड विकासखंड स्तर पर और दो जिला स्तर पर काम करेंगे।

तीन सदस्यों का होगा स्क्वायड

हर स्क्वॉयड में तीन-तीन सदस्य होंगे, जो कि तीनों पुलिस या प्रशासनिक स्तर के अधिकारी रहेंगे। किसी भी तरह की गड़बड़ी पर तत्काल कार्रवाई कर सकें। बोर्ड ने नकल पर अंकुश लगाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसके लिए फ्लाइंग स्क्वॉयड, सीसीटीवी निगरानी और थानों से प्रश्न-पत्र निकालने तक की वीडियोग्राफी की जाएगी। इससे पेपर की सुरक्षा पर पूरी तरह सुनिश्चित हो सकेगी।

भोपाल में 16 अतिसंवेदनशील केंद्र

जिला शिक्षा अधिकारी भोपाल एनके अहिरवार ने बताया कि जिले में 104 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं होगी। इनमें से 16 अतिसंवेदनशील केंद्र होंगे। परीक्षार्थियों को सुबह 8.30 बजे के बाद किसी भी हालत में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ रोकने के भी इंतजाम किए गए हैं।

तीसरी आंख से निगरानी

सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए और नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। इन केंद्रों पर होने वाली गतिविधियों पर भोपाल स्थित बोर्ड कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से सीधी निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा थानों से प्रश्न-पत्र निकालने के दौरान भी वीडियोग्राफी अनिवार्य की गई है और सुरक्षा गार्ड्स की तैनाती की गई है।

Tags:    

Similar News