SwadeshSwadesh

मप्र में 75 आईपीएस के तबादले, राजेश सिंह ग्वालियर के नए एसपी बने, अमित सांघी का छतरपुर ट्रांसफर

Update: 2023-03-25 18:11 GMT

भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्य शासन ने पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी की है। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 75 अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की गई है। इस संबंध में गृह विभाग शनिवार रात आदेश जारी किया गया है। जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें अधिकांश जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। 

जारी आदेश के अनुसार, बालाघाट रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक अनुराग शर्मा को भोपाल पुलिस मुख्यालय में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पदस्थ किया गया है, जबकि भोपाल पुलिस मुख्यालय के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सचिन अतुलकर को छिंदवाड़ा रेज में उप पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। उप पुलिस महानिरीक्षक कृष्णावेनी देसावातु को भोपाल से ग्वालियर, उप पुलिस महानिरीक्षक ललित शाक्यवार को भोपाल पुलिस मुख्यालय से छतरपुर, उप पुलिस महानिरीक्षक तरुण नायक को सागर से भोपाल पुलिस मुख्यालय ट्रांसफर किया गया है। 

इसी प्रकार उप पुलिस महानिरीक्षक नवनीत भसीन को रीवा से भोपाल, उप पुलिस महानिरीक्षक अमित सिंह को भोपाल (रेडियो) से पुलिस मुख्यालय भोपाल, उप पुलिस महानिरीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव को सीधी से बालाघाट, उप पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश त्रिपाठी को इंदौर से भोपाल, उप पुलिस महानिरीक्षक मोनिका शुक्ला को विदिशा से भोपाल, उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह को भोपाल से रतलाम, उप पुलिस महानिरीक्षक सुनील कुमार जैन को कटनी से भोपाल, उप पुलिस महानिरीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी को राजगढ़ से भोपाल, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त महेश चंद्र जैन को इंदौर से भोपाल, उप पुलिस महानिरीक्षक सविता सोहाने को उज्जैन से भोपाल, मनोज कुमार श्रीवास्तव को दतिया से भोपाल और साकेत प्रकाश पाण्डेय को रीवा से जबलपुर ट्रांसफर किया गया है। 

अमित सांघी छतरपुर ट्रांसफर 

इनके अलावा पुलिस अधीक्षक स्तर के जिन अधिकारियों का तबादला हुआ है, उनमें अमित सांघी- ग्वालियर से छतरपुर, टीके विद्यार्थी- निवाड़ी से जबलपुर, सत्येन्द्र कुमार शुक्ला- उज्जैन से खंडवा, वीरेन्द्र कुमार सिंह- सिंगरौली से राजगढ़, प्रशांत खरे- टीकमगढ़ से भोपाल, मनीष कुमार अग्रवाल- हरदा से इंदौर, यूसुफ कुरैशी-भोपाल से सिंगरौली, निमिष अग्रवाल- इंदौर (अपराध) से इंदौर (पीटीसी), सिद्धार्थ बहुगुणा- जबलपुर से रतलाम, पंकज श्रीवास्तव- गुना से इंदौर, मनोज कुमार सिंह-अलीराजपुर से धार, राजेश सिंह- शिवपुरी से ग्वालियर, शशीन्द्र चौहान- भोपाल से उज्जैन, राकेश सगर- आगरमालवा से गुना, भगवत सिंह बिरदे- इंदौर देहात से धार, आदित्य प्रताप सिंह- घार से भोपाल, सिमाला प्रसाद को बैतूल से जबलपुर (रेल) विभाग पुलिस अधीक्षक पदस्थ किया गया है। 

इसी तरह सुशील रंजन सिंह-भोपाल से रीवा, विवेक सिंह- खंडवा से रीवा, शिव दयाल- देवास से ग्वालियर, रघुवंश कुमार सिंह- अशोकनगर से शिवपुरी, विकास पाठक- भोपाल से गुना, यशपाल सिंह राजपूत- मंडला से शाजापुर, संपत उपाध्याय-इंदौर से देवास, अभिषेक तिवारी- रतलाम से सागर, विनायक वर्मा- जबलपुर(रेल) से छिंदवाड़ा, सूरज कुमार वर्मा- नीमच से इंदौर, यांगचेन डोलकर भुटिया- इंदौर 15वीं वाहिनी से प्रथम वाहिनी विसबल इंदौर, दीपक कुमार शुक्ला- बड़वानी से विदिशा, प्रदीप शर्मा- ग्वालियर से दतिया, सचिन शर्मा- छतरपुर से उज्जैन, अभिजीत कुमार रंजन- मंडला से कटनी, अमन सिंर राठौड़- दतिया से अशोकनगर, रजत सकलेचा- इंदौर से मंडला, अमित तोलानी- इंदौर से नीमच, निवेदिता नायडू- भोपाल से मंडला, अमित कुमार- भोपाल से नरसिंहपुर, हंसराज सिंह- भोपाल से अलीराजपुर और अंकित जायसवाल- जावरा से निवाड़ी ट्रांसफर किया गया है। 

रोहित काशवानी-धार से टीकमगढ़, पुनीत गहलोत-बालाघाट से बड़वानी, रवीन्द्र वर्मा - सागर से सीधी, हितिका वासल - इंदौर पीटीसी से इंदौर देहात, मोती उर्र रहमान- ग्वालियर से बालाघाट, श्रुतकीर्ति सोमवंशी- भोपाल जोन-1 से भोपाल (अपराध), आदित्य मिश्रा- बालाघाट से इंदौर, अभिषेक आनंद- उज्जैन से इंदौर, मृगाखी डेका- भोपाल जोन 3-4 से भोपाल यातायात, शशांक-जबलपुर से भोपाल, विनोद कुमार मीना- उज्जैन से बालाघाट, सिद्धार्थ चौधरी- भोपाल से बैतूल, निश्चल झारिया- भोपाल पुलिस मुख्यालय से 25वीं वाहिनी भोपाल, रसना ठाकुर- भोपाल पुलिस मुख्यालय से 10वीं वाहिनी सागर, संतोष कोरी- इंदौर से आगर मालवा, जगदीश डाबर- शाजापुर से इंदौर, मनोहर सिंह मंडलोई- ग्वालियर से दतिया, सुनील तिवारी- नारकोटिक्स मंदसौर से 24वीं वाहिनी जावरा और संजीव कुमार कंचन को भोपाल पुलिस मुख्यालय से हरदा पुलिस अधीक्षक का दायित्व सौंपा गया है। 

कौन-कहा ट्रांसफर 







 


 


 



Tags:    

Similar News