पनीर VS चीज़: कौन सा है ज्यादा हेल्दी और एनर्जी बूस्टिंग?

क्या आप भी चीज़ और पनीर को लेकर कंफ्यूज रहते है कि कौनसा बॉडी के लिए बेस्ट है?

Update: 2026-02-06 09:24 GMT

फूड आइटम्स में टेस्ट बढ़ाने के लिए चीज़ और पनीर का यूज़ होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनमें से हेल्दी ऑप्शन कौन सा है? अगर आप वेट लॉस या मसल बनाना चाहते हैं, तो ये जानना जरूरी है कि आपकी डाइट में क्या शामिल करना बेस्ट होगा। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि हेल्थ के लिए पनीर या चीज़ बेस्ट है। 

आजकल हेल्दी डाइट को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही है: चीज़ ज्यादा बेनिफिशियल है या पनीर? दोनों ही मिल्क-बेस्ड प्रोटीन-रिच फूड्स हैं और बॉडी को स्ट्रेंथ देने के लिए डाइट में शामिल किए जाते हैं। लेकिन हेल्थ के हिसाब से देखे तो दोनों में काफी डिफरेंस है। आपको क्या खाना चाहिए, ये डिपेंड करता है आपकी एज, लाइफस्टाइल, फिटनेस गोल्स और डाइजेशन कैपेसिटी पर।

पनीर: हेल्थ कौनसा सुपरस्टार

 ज्यादातर लोगों के मन में यही सवाल रहता है कि पनीर अच्छा होती है या फिर चीज़? दोनों ही दूध से बनते है और दोनों को ही ताकत बढ़ाने के लिए बेस्ट माना जाता है। पनीर की बात करें, तो ये फुल-फैट मिल्क से बनता है और इसमें हाई-क्वालिटी प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस और विटामिन B12 भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

पनीर में मौजूद केसिन प्रोटीन धीरे-धीरे पचता है। जिससे मसल्स को लंबे समय तक एनर्जी मिलती रहती है। इसी वजह से जिम-गोअर्स, बच्चे, बुजुर्ग और रिकवरी फेज में मरीजों के लिए पनीर बेहद फायदेमंद है। इसे खाने से बोनस स्ट्रांग होती हैं। इम्यूनिटी बूस्ट होती है और बॉडी को नैचुरल स्ट्रेंथ मिलती है।

वहीं, दूसरी ओर चीज़ की बात करें, तो यह खाने में टेसट जरूर देता है, लेकिन हेल्थ के हिसाब से पनीर से पीछे है। चीज़ में प्रोटीन और कैल्शियम होता है, लेकिन साथ ही इसमें सैचुरेटेड फैट और सोडियम की मात्रा भी ज्यादा होती है। प्रोसेस्ड चीज़ का ज्यादा वेट बढ़ा देती है। कई बार यह कोलेस्ट्रॉल और हार्ट प्रॉब्लम्स की वजह भी बन सकती है।

हालांकि हार्ड चीज़ या नेचुरल चीज़ जैसे चेडर और मोत्ज़ारेला सीमित मात्रा में खाई जाए तो यह इंस्टेंट एनर्जी और कमजोर बॉडी को फटाफट स्ट्रेंथ देता है।

कौन सा बेस्ट है?

अगर आपका गोल स्ट्रेंथ, मसल बनाना और लॉन्ग-टर्म हेल्थ है, तो पनीर ज्यादा बैलेंस्ड ऑप्शन है। चीज़ उन लोगों के लिए ठीक है जिन्हें क्विक एनर्जी चाहिए या जो हाईली एक्टिव हैं। लेकिन इसे भी सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए। डेली डाइट में हेल्दी और स्ट्रेंथ-बूस्टिंग फूड चुनना हो तो पनीर चीज़ से ज्यादा बेनिफिशियल है।  

Tags:    

Similar News