घर पर कैसे बनाएं कच्चे पपीते का अचार ? इसके फायदे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे
घर पर बनाए कच्चे पपीते का अचार, इसे खाने से मिलेंगे चमत्कारी लाभ। जानें इसे बनाने की पूरी प्रक्रिया।
हर घर में अचार के बिना रसोई अधूरी रहती है। इसलिए सभी के घर में अलग-अलग तरह के अचार खाने के शौकीन लोग होते हैं। लेकिन क्या आप भी कुछ अलग और खास अचार बनाना चाहते हैं, तो कच्चे पपीते का अचार इसके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि घर पर ही कच्चे पपीते का अचार कैसे बनाएं और इसे खाने के क्या फायदे हैं?
यह अचार सिर्फ टेस्टी ही नहीं, बल्कि हेल्थ के लिए भी बहुत बेनिफिशियल होता है। कच्चा पपीता डाइजेशन को बेहतर बनाता है, इम्युनिटी सिस्टम को बूस्ट करता है और यह लंबे समय तक खराब भी नहीं होता। साथ ही इसको बनाने का प्रोसेस भी बहुत आसान है और किसी भी मौसम में आसानी से तैयार किया जा सकता है।
कच्चे पपीते का अचार बनाने की आसान विधि
1. आचार के लिए पपीता तैयार करें
सबसे पहले 1 किलो कच्चा पपीता धोकर उसके बीज निकाल दें। इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें या कद्दूकस कर लें। छोटे टुकड़े मसाले के साथ अच्छे से मिक्स हो जाते हैं और अचार जल्दी तैयार होता है।
2. पपीते को सुखाएं
कटे हुए पपीते को साफ कपड़े पर फैलाकर 20–30 मिनट धूप में रखें, ताकि उसमें मौजूद एक्स्ट्रा नमी सूख जाए। इससे अचार लंबे समय तक खराब नहीं होगा।
3. मसाले मिलाएं
एक बड़े और सूखे बर्तन में पपीते के टुकड़े डालें। फिर इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, राई पाउडर, सौंफ पाउडर और हींग डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। मसाले पपीते में घुल जाएं, इसके लिए सूखी चम्मच का इस्तेमाल करें।
4. तेल तैयार करें
कढ़ाही में सरसों का तेल गर्म करें। जब तेल हल्का धुआं देने लगे, गैस बंद कर दें और तेल को पूरी तरह ठंडा होने दें। फिर इस ठंडे तेल को पपीते और मसालों के मिक्सचर में डालें।
5. खट्टापन मिलाएं
अगर आप अचार में खट्टा स्वाद पसंद करते हैं तो इसमें नींबू का रस या सिरका डाल सकते हैं। यह अचार को और स्वादिष्ट बनाता है और लंबे समय तक ताजा रखने में मदद करता है।
6. जार में भरें और धूप दें
अचार को साफ और सूखे कांच के जार में भरें। जार को 4–5 दिन धूप में रखें। हर दिन एक बार साफ चम्मच से इसको बदलते रहें, ताकि मसाले अच्छी तरह मिल जाएं।
7. तैयार होने का समय
लगभग 5–7 दिनों में टेस्टी कच्चे पपीते का अचार तैयार हो जाएगा। इसे दाल-चावल, पराठा, पूड़ी या सब्ज़ी के साथ परोसें।
कच्चे पपीते का अचार खाने के फायदे-
- डाइजेशन में सुधार आता है। गैस, सूजन और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
- यह त्वचा और बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स भी मौजूद रहते हैं। जो स्किन में गिलो लाता है और बालों को मजबूत करता है।
- इसे खाने से सूजन कम होती है।
- इसको खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है। जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है।
- इसको खाने से हड्डियां स्ट्रांग होती हैं।
- ब्लड शुगर कंट्रोल में रहती है और डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए यह बेहद फायदेमंद होता है।
इसलिए अगर आप भी कुछ यूनिक और टेस्टी अचार खाना चाहते हैं, तो कच्चे पपीते के आचार को जरूर ट्राई कर सकते हैं।