15 दिनों में आंखों के काले घेरे हो जाएंगे छूमंतर! इन नुस्खों के साथ यदि खाया ये पाउडर तो अंदर से भी आएगा निखार

Dark Circle: आज की दौड़ भाग वाली जिंदगी में नींद की कमी और खुद को ध्यान ना दे पाने के चलते कई समस्याएं आ जाती हैं। इन्हीं में से एक समस्या है डार्क सर्कल का होना है। जानिए इससे 15 दिन में कैसे छुटकारा पाएं।

Update: 2025-12-05 14:15 GMT

हेल्थ टिप्सः आप ने अक्सर लोगों की आंखों के नीचे काले घेरे देखे होंगे। आजकल डार्क सर्कल होना लोगों की आम समस्या बन चुकी है। कई बार लोग इसे बढ़ती उम्र का भी असर मान लेते हैं। हालांकि ऐसा जरूरी नहीं है कि यह समस्या जेनेटिक कारणों से हो।

आजकल स्किन प्रॉब्लम के कई कारण हैं। इसमें तनाव में नींद न आना, मोबाइल और कंप्यूटर/ लेपटॉप स्क्रीन का ज्यादा उपयोग,पर्याप्त पानी ना पीना, डार्क सर्कल को छुपाने के लिए बाजार में मिलने वाले अलग-अलग कैमिकल वाली क्रीम का उपयोग करना। भले ही यह कुछ समय के लिए मदद करें। इनका उपयोग नुकसान पहुंचाता है।

कैमिकल की जगह अपनाए घरेलू नुस्खा

ऐसे में केमिकल को छोड़कर सबसे अच्छा और सुरक्षित तरीका है घरेलू उपाय को अपनाना। इस आर्टिकल में आपको कुछ घरेलू उपाय के साथ एक पाउडर के बारे में बताया गया है। जहां उपाय बाहरी तो पाउडर अंदर से निखार देगा।

- रात में सोने पहले महज 10 मिनट के लिए एलोवेरा जेल को आंखों के नीचे लगाकर छोड़ दें। 10 मिनट बाद साधारण पानी से धो लें।

- रोज रात को सोने से पहले बादाम का तेल लगाएं। साथ ही हल्की मसाज करें। कुछ ही दिनों में इसका असर दिखने लगेगा।

- शहद जितना शरीर के अंदर फायदा करता है। उतना ही स्किन के लिए भी फायदेमंद है। इसको डार्क सर्कल वाले एरिया में 15 मिनट लगाकर रखें फिर साधारण पानी से धो लें।

-बादाम तेल के अलावा नारियल तेल भी डार्क सर्कल हटाने में मदद करता है। इसके लिए तेल को सर्कल वाले एरिया पर लगाकर रातभर के लिए छोड़ दें। नारियल का तेल स्किन को पोषण भी देगा। साथ ही डार्क सर्कल को हटाने में मदद करेगा।

- एप्पल विनेगर को दिन में दो बार कॉटन की मदद से डार्क सर्कल वाले एरिया पर लगाएं। यह भी बहुत कारगर उपाय है।

इसके अलावा एक पाउडर जिसका उपयोग करने से आंखों के नीचे के काले घेरे तो हटेंगे ही साथ ही स्किन में निखार अलग से ही आएगा।

इस सामग्री से बनाए पाउडर

पाउडर बनाने के लिए सामग्री हैं अजवाइन,जीरा,काला नमक,हींग,सौंठ हैं। नुस्खा तैयार करने के लिए सभी सामग्री की बराबर मात्रा लेकर पाउडर तैयार कर लें। तैयार पाउडर को किसी एयर टाइट कंटेनर में रखें। तैयार पाउडर को सुबह और शाम के समय एक छोटा चम्मच खाना है।

एलर्जी की कर लें जांच

इस बात का खास ध्यान रखें कि पाउडर बनाने के लिए उपयोग की गई सामग्री से आपको कोई एलर्जी ना हो। यदि समस्या हो तो इसे ना अपनाएं। इसके साथ ही भले कहा जाए कि किसी भी घरेलू नुस्खे में साइड इफेक्ट नहीं होता है तो ऐसा कहना गलत होगा। हर दवा के अपने नुकसान है।

हालांकि घरेलू नुस्खों में नुकसान की मात्रा कम होती है। इसके लिए इन नुस्खों को अपनाने के साथ दिनचर्या में बदलाव किया जाए। (इस खबर में बताई गई जानकारी और नुस्खा अन्य सोर्स से लिया गया है। स्वदेश इसकी वैधानिक प्रमाणिकता नहीं देता है। किसी भी नुस्खे को उपयोग करने से पहले स्किन एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।)

Tags:    

Similar News